फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी ट्राई करें अनार लस्सी, स्वाद ऐसा कि हर रोज पीना चाहेंगे

Sun, 21 Apr 2019 11:13 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में मन करता है बस ऐसी चीजों को सेवन करें जिसे खाकर या पीकर ठंडा एहसास हो। आज तक आपने मैंगो, बनाना और स्ट्रॉबेरी लस्सी पी होगी, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनार लस्सी की रेसिपी के बारे में जो आपको इस सीजन जरूर ट्राई करनी चाहिए। आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन अनार के दाने और दही के कॉम्बिनेशन से बनने वाली लस्सी का स्वाद ही कुछ और होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन
Trending Videos

अनार की लस्सी बनाने के लिए सामग्री:
दही- 1 कटोरी
अनार- 2
चीनी- स्वादानुसार
इलायची पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
बर्फ के टुकड़े- 5
विज्ञापन

अनार की लस्सी बनाने का तरीका:
-अनार की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले अनार के दाने निकालकर उसे मिक्सर में डालकर उसका जूस बना लें। हमें एक गिलास जूस की जरूरत होगी। 
-अब मिक्सर में अनार का जूस, दही, चीनी, इलायची पाउडर और बर्फ को डालकर पीस लें। 
-आपकी लस्सी बनकर तैयार है। इसे गिलास में निकालकर ऊपर से एक बर्फ का टुकड़ा डालें।
-इसे आप चेरी या अनार के दानों से गॉर्निश कर सकते हैं। अब आप ठंडी-ठंडी लस्सी का मजा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें