अनार हर मौसम में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अनार के सेवन के कई फायदे होते हैं। कुछ लोग अनार का सेवन इसका जूस बनाकर करते हैं तो कुछ इसके दाने को खाना पसंद करते हैं। अनार का सेवन करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
अनार का जूस अधिक फायदेमंद
- अनार के दाने का सेवन करना भी फायदेमंद होता है, पर एक शोध के अनुसार अनार का जूस के रूप में सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। इस शोध में बताया गया है कि व्यक्ति को अनार का जूस के रूप में सेवन करना चाहिए।