फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poha Recipe: घर पर बनाएं खिला-खिला पोहा, ये ट्रिक अपनाई तो कभी नहीं चिपकेगा

Sat, 28 Mar 2026 01:19 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

खिला-खिला पोहा बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि पोहे को ज्यादा देर पानी में न भिगोएं, बल्कि हल्के से धोकर तुरंत छान लें। साथ ही पकाते समय ज्यादा पानी न डालें और मध्यम आंच पर हल्के हाथों से मिलाएं। इससे पोहा चिपकता नहीं और दाने अलग-अलग रहते हैं।

विज्ञापन
पोहा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Poha Banane ka Tarika: पोहा एक हल्का, हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि पोहा बनाने के बाद चिपचिपा हो जाता है और उसका स्वाद भी खराब लगता है। अगर आप सही तरीके से पोहा धोते हैं और उसे हल्के हाथों से पकाते हैं, तो आपका पोहा कभी भी चिपचिपा नहीं बनेगा। ये छोटी-छोटी टिप्स आपके नाश्ते को परफेक्ट और स्वादिष्ट बना देंगी। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पोहा हर बार खिला-खिला और टेस्टी बने, तो ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं।

विज्ञापन


 

Lyari Bungalow: धुरंधर 2 का ल्यारी बंगला देखना है? पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं, इस शहर की यात्रा करें



खिला-खिला पोहा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप पोहा (मीडियम थिक)

  • 1 प्याज (बारीक कटा)

  • 1-2 हरी मिर्च

  • मूंगफली

  • करी पत्ता

  • हल्दी

  • नमक स्वादानुसार

  • नींबू रस

  • हरा धनिया

 

Quick Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये झटपट डिनर, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

विज्ञापन

बनाने की विधि


स्टेप 1- पोहा को छलनी में डालकर हल्के पानी से 1-2 बार धोएं। ध्यान रखें कि इसे पानी में भिगोकर न रखें, वरना यह चिपचिपा हो जाएगा।

स्टेप 2- धोने के बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह हल्का सॉफ्ट हो जाए।

स्टेप 3- कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर उसमें राई, करी पत्ता, मूंगफली और हरी मिर्च डालकर भूनें।

स्टेप 4- अब कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें।

स्टेप 5- हल्दी और नमक डालें, फिर पोहा डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।

स्टेप 6- ऊपर से नींबू रस और हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।

 

Soft Pillow Tips: तकिया सख्त हो गया है तो फेंकें नहीं! इन आसान हैक्स से बनाएं दोबारा मुलायम


पोहा खिला-खिला बनाने के सीक्रेट टिप्स

  • पतला पोहा इस्तेमाल न करें।

  • ज्यादा पानी बिल्कुल न डालें।

  • पकाते समय ज्यादा चलाएं नहीं।

  • हमेशा मीडियम आंच पर बनाएं।

  • नींबू रस अंत में ही डालें।


पोहा बनाते समय इन गलतियों से बचें

  • पोहा को पानी में भिगो कर न रखें।

  • ज्यादा देर तक पकाए नहीं।

  • बहुत ज्यादा मसाले न मिलाएं।

  • पकाते समय बार-बार चलाएं या मिलाएं नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें