जरा सोचिए, ऐसा अस्पताल हो जहां नर्स या किसी बाहरी व्यक्ति के घुसते ही सिंक हाथ धोने का इशारा करने लगे, हॉलीवुड फिल्मों की तरह मरीज की देखरेख और टाइमपास करने के लिए वर्चुअल स्क्रीन खुल जाए।
शहरों और कस्बो के अस्पतालों की खस्ता हालत को देखते हुए हमारे लिए यह किसी सपने या हॉलीवुड फिल्म से कम न हो लेकिन न्यूयॉर्क में 2020 तक एक ऐसा अस्पताल जरूर तैयार हो जाएगा जो अब तक का सबसे हाईटेक अस्पताल हो सकता है।
न्यूयॉर्क में डूओपोंट कोरियन डिजाइन स्टूडियो में एनएक्सटी हेल्थ नामक एक स्वयंसेवी संगठन ने अमेरिका के रक्षा विभाग की मदद से अपना नया प्रोजेक्ट 'पेशेंट रूम 2020' पेश किया जिसमें उन्होंने अस्पतालों के वार्ड के बेहद हाइटेक और क्रिएटिव मॉडल पेश किए हैं।
इस अस्पताल में मरीज के वार्ड को पूरी तरह संक्रमण से मुक्त रखने का प्रयास किया गया है जिसमें इसका इन्फ्रास्ट्रक्चर कुछ ऐसा तैयार किया गया है जिससे बैक्टीरिया को छिपने की जगह ही न मिल सके। इसके लिए कमरे के दीवर, छत और फर्श को पूरी तरह से एंटीमाइक्रोबियल बनाया गया है।
वार्ड रूम में घुसते ही हाथ धोना आप न भूलें इसके लिए सिंह का रंग आपके घुसते ही बदल जाएगा। इतना ही नहीं, मरीज को बाथरूम जाने में किसी भी तरह की तकलीफ न हो इसके लिए स्लाइटर से बंटे ओपन बाथरूम हैं।
रोगी का साथ देने के लिए कुछ ऐसी टैबलेट्स हैं जिनका इस्तेमाल न सिर्फ रोगी अपनी मदद के लिए कर सकेगा बल्कि ये उसकी हालत में कितना सुधार हुआ है, कमरे का तापमान और वातावरण का निरीक्षण भी करेंगी। इसके अलावा इनपर कंप्यूटर गेम्स भी खेला जा सकेगा। इतना ही नहीं, फर्श को इतना मुलायम बनाया गया है कि रोगी के गिरने पर भी उसे चोट नहीं लग सकती है।