फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में तैयार करें स्वादिष्ट पनीर रोल, शाम की चाय के लिए है परफेक्ट नाश्ता

Thu, 01 Apr 2021 10:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
paneer - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

शाम के नाश्ते में अगर कोई मेहमान आ जाए तो क्या बनाए जैसे सवाल परेशान करते हैं। ऐसे में टी टाइम स्नैक्स के लिए पनीर रोल आसान और टेस्टी विकल्प है। इसे बनाने की विधि भी बहुत कठिन नही है और फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। जानें इसे बनाने की विधि।

सामग्री 

विज्ञापन

सौ ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ), सौ ग्राम आटा, सौ ग्राम गाजर (पतली लंबी कटी हुई), आधा कप शिमला मिर्च (पतली लंबी कटी हुई),  1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया, 1/2 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार

 

विधि 

विज्ञापन

सबसे पहले किसी बर्तन में आटे को अच्छे से गूंद लें और लगभग 20 मिनट तक ढंककर रख दें। 
कुछ देर के बाद इससे चार रोटियां बना लें।
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं। 
जीरे के चटकते ही पहले प्याज और फिर सभी सब्जियां, नमक-मिर्च डालकर चलाएं।
जब सब्जियां आधी पक जाएं तब इसमें पनीर और टोमैटो सॉस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
तैयार मिश्रण को रोटी पर फैलाकर रोल बनाएं और तेल लगाते हुए तवे पे अच्छे से सेंक लें।
 तैयार है स्वादिष्ट पनीर रोल। चटनी और सॉस के साथ सर्व करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें