फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों के लिए शराब का यह फायदा उड़ा देगा आपके होश

Mon, 02 Feb 2015 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध में पुरुषों के लिए शराब का चौंकाने वाला फायदा पता चला है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो नियमित तौर पर एक ड्रिंक लेने वाले पुरुषों को दिल के दौरे का रिस्क अपेक्षाकृत कम रहता है।
विज्ञापन


मेन्स हेल्थ में प्रकाशित शोध के दौरान 25 सालों तक 15,000 लोगों के शराब के सेवन और सेहत संबंधी तथ्यों का अध्ययन किया गया है।

शोधकर्ताओं का दावा है कि नियमित तौर पर एक ड्रिंक लेने वाले पुरुषों में दिल के दौरे का खतरा 20 प्रतिशत कम होता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि थोड़ी मात्रा में शराब बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिहाज से फायदेमंद है।

हालांकि शोधकर्ता स्कॉट सोलोमन ने यह भी माना है कि केवल इस शोध के आधार पर यह नहीं कह सकते हैं कि शराब का सेवन दिल के लिए फायदेमंद है। इसके लिए अभी पर्याप्त अध्ययन की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें