हाल में हुए शोध में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए डाइट में खास तरह के बदलाव को फायदेमंद माना है।
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ हैंपटन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि ऑलिव ऑयल से बनी डाइट के सेवन से प्रजनन दर 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
शोधकर्ताओं ने छह हफ्तों तक 100 जोड़ों को आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान ऑलिव ऑयल से बनी डाइट का सेवन कराकर यह शोध किया है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित इस शोध में पाया गया कि ऑलिव ऑयल से बनी डाइट में विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स अच्छी मात्रा में हैं जो प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिहाज से फायदेमंद है।
उनका मानना है कि ऑलिव ऑयल युक्त डाइट के सेवन से भ्रूण का विकास तेजी से होता है और गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा अधिक सेहतमंद रहते हैं।