अगर आप अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, न तो डाइट सेहतमंद लेते हैं और न ही खुद को फिट करने के लिए कसरत करते हैं तो आप अपने जीवन के 14 साल कम कर रहे हैं।
यकीन नहीं आता तो अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट द्वारा करवाए गए शोध पर गौर करें। शोधकर्तां का दावा है कि मोटापे के शिकार वे लोग जिनका बीएमआई 40 से अधिक है, उनका जीवनकाल 14 साल घट जाता है।