फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापे की यह वजह जरूर चौंकाएगी आपको

Tue, 03 Mar 2015 11:41 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटापा बढ़ने के लिए सिर्फ वसायुक्त भोजन ही नहीं, बल्कि प्रदूषण भी जिम्मेदार हो सकता है।
विज्ञापन


एक अध्ययन के मुताबिक वातावरण में मौजूद कुछ प्रदूषक तत्व मोटापा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

स्पेन के ग्रेनाडा विश्वविद्यालय के अध्ययन के मुख्य लेखक जुआन प्रेडो एरेबोला ने अध्ययन में पाया कि वैसे व्यक्ति जिनके शरीर में स्थायी जैविक प्रदूषक (पीओपी) की मात्रा अधिक पाई गई थी, वे मोटापे से अधिक ग्रस्त थे। और उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड की मात्रा भी अधिक मिली।

ये कारक हृदय रोगों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 300 महिलाओं व पुरुषों के वसा ऊतकों (एडिपोज टिश्यू) में जमा प्रदूषक तत्वों का विश्लेषण किया। एरेबोला ने कहा, पीओपी के संपर्क में मानव मूलत: आहार के माध्यम से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओपी धीमे-धीमे शरीर के वसा ऊतकों में जमा होता जाता है। जटिल सांख्यिकीय पद्धतियों की मदद से इस बात की पुष्टि की गई है कि शरीर में जमा पीओपी का संबंध मोटापे तथा रक्त में कोलेस्ट्रॉल तथा ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें