इतना सारा काम एक साथ करना आसान नहीं होता। थोड़ी सी देर में नाश्ता और लंच दोनों बनाने के लिए कुछ ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं। जैसे, रात में ही तय कर लें कि नाश्ते और लंच में क्या बनाना है। इसके अलावा प्री प्रिपरेशन पहले से ही कर लें। जैसे- सब्जियां काट कर रख लें, दाल-चावल या अन्य सामग्री भिगोकर रख दें।
आज हम आपको ऐसी ही झटपट बनने वाली रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद में भी किसी से कम नहीं है। इस डिश की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या लंबे समय तक किचन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद सामान्य सामग्री से इसे आसानी से बनाया जा सकता है। सुबह ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने की जल्दी हो, तब यह रेसिपी खासतौर पर काम आ सकती है।
आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां, मसाले और अन्य सामग्री शामिल कर सकते हैं। इससे डिश का स्वाद भी बढ़ेगा और यह ज्यादा पौष्टिक भी बन सकती है। तो आइए जानते हैं 15 मिनट में बनने वाली इस आसान रेसिपी को बनाने का सरल तरीका।
नाश्ते में अप्पे बनाएं
सुबह के नाश्ते में अप्पे बना सकती हैं। अप्पे बनाने के लिए सूजी या चावल-दाल का बैटर पहले से ही बनाकर रख दें। रात भर में ये अच्छी तरह से फरमेंटेड हो जाएगा। इस बैटर में बारिक कटी सब्जियां जैसे प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया आदि मिलाएं। स्वादानुसार नमक मिलाकर अप्पे पैन में हल्का सा तेल लगाकर सेंक लें।
स्टफ्ट पराठा या रोटी
जब तक अप्पे तैयार हों, तब तक नाश्ते या लंच के लिए स्टफ्ड पराठा या रोटी तैयार करें। परांठे बच्चों के टिफिन बॉक्स में पैक कर सकते हैं। वहीं रोटी पति के टिफिन या दोपहर के लंच के लिए रख सकते हैं। जब अप्पे बनकर तैयार हो जाएं तो उन्हें नारियल की चटनी या हरा धनिया की चटनी के साथ ब्रेकफास्ट में सर्व करें।
कोफ्ता ग्रेवी बनाएं
दूसरी तरफ टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन की कलियों और मिर्च को तेल में भून लें। ठंडा करके इसे पीस कर चिकना पेस्ट बना लें। उसी कढ़ाई में एक चम्मच तेल या घी गर्म करके जीरा, तेजपत्ता, इलायची, दालचीनी डालकर भूनें। इसमें तैयार पेस्ट मिलाएं और हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दें।
ग्रेवी में पानी या दूध व मलाई आदि डालकर थिकनेस को कम करें। जब पूरी ग्रेवी बन जाए तभी अप्पे मिलाएं ताकि ये साॅफ्ट होकर टूटे न। 15 मिनट में आपका ब्रेकफास्ट और लंच दोनों तैयार हो जाएगा। चाहें तो राइस, रायता भी बना सकती हैं।
आप इसमें हरी धनिया, नींबू, हरी मिर्च या अपनी पसंद के मसाले डालकर स्वाद को और बेहतर बना सकते हैं। बच्चों के लिए तीखापन कम रखा जा सकता है।