एक रिसर्च के मुताबिक, महिलाओं के लिए आईं नई गर्भ निरोधक दवाओं का उन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। जानिए क्या है माजरा।
रिसर्च में पाया गया है कि गर्भ निरोधक गोलियों के ब्रांड याज, यास्मिन और डेसोजेन के पुराने संस्करण की अपेक्षा नए वर्जन में खून के थक्के बढ़ाने की आशंका बढ़ी हुई पाई गई है।
हालांकि शोधकर्ताओं ने पाया कि दवाई का उपयोग करने वाली माहिलाओं में थक्कों का यह अंतर बहुत कम है, इसलिए ये दवाएं सुरक्षित भी बताई गईं।