नए साल के मौके पर अगर आप घर में सबको स्पेशल फील कराने की सोच रही हैं, तो क्यों न उन्हें केक बनाकर सरप्राइज दिया जाए। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को केक बहुत पसंद होता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, घर पर ही फाइव स्टार होटेल में मिलने वाला मार्बल केक कैसे बनाया जा सकता है। इस रेसिपी से आप अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को बेहद खास बना सकते हैं...
सामग्रीः
चीनी पाउडर- 200 ग्राम, आटा- 250 ग्राम
नमक- 1/4 टेबलस्पून, वनीला एसेंस- 2 बूंदें
अंडे- 5, मक्खन- 200 ग्राम, दूध- 5 टेबलस्पून
बेकिंग पाउडर- 2 टेबलस्पून, कोको पाउडर- 50 ग्राम
marble cake
- फोटो : file photo
मार्बल केक बनाने की विधिः
-मार्बल केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में चीनी और मक्खन को अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें अंडा डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
-अब एक दूसरा कटोरा लें जिसमें नमक, बेकिंग पाउडर और आटे को मिलाएं। इसके बाद अंडे का बना मिश्रण और वनीला एसेंस इसमें मिलाएं और आटे की तरह इसका ढोह बनाकर तैयार कर लें।
-अब तैयार हुए मिश्रण को दो भागों में बांटे। पहले हिस्से को प्लेन रहने दें और दूसरे मिक्चर में कोको पाउडर मिलाएं।
-अब बेकिंग ट्रे लें और उस पर बटर पेपर को रखकर थोड़ा-सा तेल और आटा डालें। अब सादा आटे वाला मिश्रण फैलाकर उस पर कोको आटे का मिश्रण फैलाएं। अब एक टूथपिक लें और उससे इसे ज्योमैट्रिकल पैटर्न दें।
-इसके बाद बेकिंग ट्रे को ओवन में 180C पर प्रीहीट करके केक को 60 मिनट तक बेक करें। बेक करने के बाद इस केक को आधे घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसे क्रीम और फलों से सजाएं। आपका मार्बल केक बनकर तैयार है।