फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अधिक फायदेमंद होगा नया नारंगी केला

Tue, 17 Jun 2014 11:20 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने केले के जीन में बदलाव करके विटामिन ए की कमी को दूर करने का तरीका खोज निकाला है।
विज्ञापन


उम्मीद है इससे लाखों लोगों को मदद मिल सकेगी। इन केलों का मनुष्यों पर परीक्षण बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

नारंगी रंग के गूदे वाले इस केले को तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों ने केले के जीनोम में बदलाव किया है।

विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी चली जाती है, ऐसे में यह शोध बेहद अहम है। इससे अफ्रीका के उगांडा और अन्य देशों में सैकड़ों बच्चों को जरूरी बीटा केरोटीन दिया जा सकेगा।

अफ्रीकी देशों में केले को सब्जी के तौर पर खाया जाता है लेकिन इसमें जरूरी पोषक तत्व कम होते हैं, खासकर विटामिन ए और प्रोटीन। अब यह कमी दूर हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें