फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल पर नहीं लगेगा कोलेस्ट्रॉल का ब्रेक

Fri, 14 Dec 2012 12:19 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमित दिनचर्या या खान-पान के कारण मोटापा तथा हार्ट संबंधी बीमारी के शिकार लोगों की चिंता बहुत हद तक दूर होने जा रही है। भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने शरीर में कोलेस्ट्राल घटाने वाली दवा तैयार की है।
विज्ञापन


यह दवा शरीर में पाए जाने वाले लाभकारी बैक्टीरिया से बनाई गई है इसलिए इसे अधिक कारगर बताया जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा कि इसका साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जनवरी में यह दवा बाजार में भी उतार दी जाएगी। इसके लिए अमेरिका की एक कंपनी से समझौता भी हो गया है।

ट्रिपलआईटी के विज्ञान समागम में पहुंचे मैकगिल यूनिवर्सिटी मोनट्रील कनाडा के प्रोफेसर सत्य प्रकाश ने बताया कि भागमभाग में सभी की दिनचर्या अनियंत्रित हो गई है। इसकी वजह से बड़ा तबका कोलेस्ट्राल बढ़ने की समस्या से ग्रसित है। उन्होंने बताया कि अभी उपलब्ध दवाओं की तुलना में यह टैबलेट काफी कारगर है, जो शरीर में आठ से 10 फीसदी तक कोलेस्ट्राल घटा देती है।
विज्ञापन


प्रोफेसर प्रकाश ने बताया कि आहार नाल में लाभ पहुंचाने वाले कई बैक्टिरिया भी पाए जाते हैं। यह दवा उन्हीं से बनाई गई है। इसलिए इसका साइड इफेक्ट भी नहीं है। इसका मनुष्य पर सफल ट्रायल हो चुका है। ‘कार्डियोविवा’ नामक यह दवा अगले महीने अमेरिका और कनाडा में एक साथ बाजार में उतारी जाएगी। बताया कि इसके बाद जल्द ही यह दवा भारत के बाजार में भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें