फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत में तैयार करें मखाने की भेल, रेसिपी है बेहद आसान

Thu, 15 Apr 2021 11:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मखाने - फोटो : free pick
विज्ञापन

नवरात्रि के व्रत शुरू हो गए हैं। ऐसे में नौ दिन का व्रत करने वालों के लिए रोज फलाहार में क्या खाएं जैसा सवाल परेशान करता है। क्योंकि एक ही चीज खाने से हर कोई बोर हो जाता है। अगर व्रत में कुछ चटपटा खाने का दिल कर रहा है तो तैयार करें मखाने की भेल। ये रेसिपी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बनाने में भी काफी आसान है। जानें इसे बनाने की रेसिपी।

विज्ञापन

मखाना भेल बनाने की सामग्री
तीन कप मखाना, दो चम्मच देशी घी, एक चम्मच नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, तीन बड़े चम्मच मूंगफली , एक टमाटर बारीक कटा हुआ, दो चम्मच हरी चटनी, एक चम्मच इमली की चटनी, एक खीरा बारीक कटा हुआ, आधा सेब कटा हुआ, सेंधा नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि
एक पैन में घी गर्म कर उसमें मखाने को फ्राई कर लें। जब मखाने क्रिस्पी हो जाए तो इसे आंच से उतार लें। मखाने को फ्राई करते समय साथ में सेंधा नमक भी मिला लें। अब इस फ्राईड मखाने में रोस्टेड मूंगफली, कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डालें। अच्छे से मिक्स कर लें।
विज्ञापन

अब इस मिश्रण में हरी चटनी, लाल चटनी, कटे हुए खीरे, सेब डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें अपना मनपसंद फल जैसे अनार के दाने और अंगूर भी डाल सकती हैं। तैयार है आपका स्वादिष्ट चटपटा मखाना भेल। अगर आपके पास मूंगफली रोस्ट करके और चटनी पहले से बनी रखी है तो इसे बनाने में आपको बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें