मां दुर्गा की आराधना के नौंवे दिन बहुत सारे घरों में काले चने के छोले बनाकर भोग लगाने की परंपरा है। बिना लहसुन और प्याज के बने इस सात्विक भोग को लोग प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं। लेकिन अगर आपके चने में वो स्वाद नहीं आ पाता तो इस बार ये रेसिपी ट्राई करें। मां को भोग लगाने के साथ ही ये चना घर के हर सदस्य को पसद आएगा। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।
सूखे काले चने बनाने के लिए सामग्री-
सूखे काले चने बनाने की तरीका
सूखे काले चने बनाने के लिए सबसे पहले उन्हें रातभर भिगोकर अलग रख दें। दूसरे दिन सुबह भीगे हुए चनों का पानी निकालकर उन्हें कुकर में डालकर, उसमें पानी, हल्का सा नमक मिला लें, ताकि चने ज्यादा काले ना हों। इसके बाद चने को उबालने के लिए उनमें 5-6 सीटी लगाएं। इसके बाद सीटी निकल जाए तो उसे एक साफ बर्तन में रखें ताकि चने ठंडे हो जाएं। चना जब ठंडा हो जाए तो इसके एक चौथाई भाग को निकाल लें और हाथ से हल्का मैश करें, ताकि चने का मसाला गाढ़ा हो सके इसके बाद गैस को धीमी आंच पर करके कुकर रखें।
अब कुकर में तेल डालें और उसके बाद उसमें एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच हींग, डेढ़ चम्मच चना मसाला, आधा चम्मच हल्दी, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च, एक चम्मच आमचूर पाउडर, हरी कटी मिर्च और कटी हुई अदरक डाल लें। इसके बाद मसाले को चलाएं और उसमें तुरंत मैश किया हुआ चना और उबला हुआ साबुत चना दोनों एक साथ डालकर अच्छे से मिक्स करें। 5 मिनट बाद इसमें करीब एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डालें ।