फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा निगलने में होती है दिक्कत तो यह भी है विकल्प

Fri, 23 May 2014 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन्हें दवा की गोली निगलना बेहद झंझट और मुश्किल काम लगता है उनके लिए अब गोलियों का बेहतरीन विकल्प होगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ डेनमार्क के शोधकर्ताओं ने कड़वी दवाओं के विकल्प के तौर पर नाक के रास्ते स्प्रे से दवाएं शरीर में पहुंचाने का विकल्प खोजा है।

शोधकर्ताओं ने स्प्रे की मदद से नाक के रास्ते दिमाग संबंधी रोगों की दवा पहुंचाने का प्रयास किया है।

शोधकर्ता मस्सीमिलियानो डी कांगो के अनुसार, ''दिमाग से जुड़ी समस्याओं में मरीजों को बहुत हेवी डोज वाली दवाएं लेनी पड़ती हैं। हमने इसके उपचार का अधिक प्रभावी और आसान उपाय अपने शोध में खोजा है। नाक के छिद्र को हम दवाओं के प्रदान के लिए सुरक्षित मार्ग मान सकते हैं।''

फिलहाल शोधकर्ताओं ने कुच खास किस्न की दवाओं का परीक्षण किया है और इसके आधार पर माना है कि नाक के जरिए दवा लेने से आराम भी अपेक्षाकृत जल्दी मिलता है।

यह शोध इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिक्स में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें