फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख कम लगती है तो सरसों का तेल देगा राहत, जानिए और फायदे

Mon, 20 Mar 2017 03:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 8
सरसों का तेल - फोटो : getty images
रसोई में खाना बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है ये कई बीमारियों को भी दूर करता है। इतना ही नही इससे आप पा सकते हैं बेदाग त्वचा। जी हां सरसों का तेल स्वास्थ से लेकर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
 
विज्ञापन

भूख कम लगती है तो सरसों का तेल देगा राहत, जानिए और फायदे

2 of 8
बॉडी मसाज
सरसों का तेल मालिश के लिए प्रयोग में लाया जाता है। शरीर मे रक्त के संचार को बढ़ाने के लिए इससे मालिश करनी चाहिए, साथ ही सरसों के तेल की मालिश से मासपेशियां भी मजबूत और विकसित होती है। इससे शरीर की बनावट भी सुडौल होती है। सरसों के तेल का प्रयोग उबटन में मिलाकर भी किया जाता है।

 
विज्ञापन

भूख कम लगती है तो सरसों का तेल देगा राहत, जानिए और फायदे

3 of 8
स्वस्थ त्वचा - फोटो : getty images
सरसों के तेल में विटामिन ई होता है। इसे त्‍वचा पर लगाने से सूर्य की अल्‍ट्रावायलेट की किरणों से बचाव होता है। यही कारण है कि इसके सेवन से झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत मिलती है। इससे आपकी त्वचा सुन्दर और जवां नजर आने लगेगी। साथ ही अगर आपकी त्वचा रूखी-सूखी है तो अपने हाथों, पैरों में तेल लगाने के बाद पानी से स्‍नान कर लें त्वता मुलायम हो जाएगी।

 

भूख कम लगती है तो सरसों का तेल देगा राहत, जानिए और फायदे

4 of 8
गठिया रोग
अगर आपके गठिया और जोड़ो के दर्द की शिकायत रहती है तो सरसों के तेल की मालिश करने से गठिया और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है। इतना पी नहीं सरसों के दानों को पीसकर उसका लेप लगाने से शरीर के किसी भी अंग से आप छुटकारा पा सकतें हैं।

 
विज्ञापन

भूख कम लगती है तो सरसों का तेल देगा राहत, जानिए और फायदे

5 of 8
बालों की मालिश
सरसों के तेल बालों के लिए संजीवनी की तरह काम करता है। सरसों के तोल में ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, यह फैटी एसिड होते हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसकी मालिश से बालों की जड़े मजबूत होती है और बालों का झड़ना कई गुना तक कम है जाता है।  

 
विज्ञापन

भूख कम लगती है तो सरसों का तेल देगा राहत, जानिए और फायदे

6 of 8
स्वस्थ दांत - फोटो : getty images
सरसों के तेल से दांतों की मालिश करने से दांत मजबूत होते है। पाएरिया की बीमारी को दूर करने के लिए सरसों का तेल एक अच्छा और कारगार घरेलु नुकसा साबित होता है। डॉक्टर भी पायरिया के मरीजों को दांतो की सरसों के तेल से मालिश करने की सलाह देते हैं। 

 
विज्ञापन

भूख कम लगती है तो सरसों का तेल देगा राहत, जानिए और फायदे

7 of 8
सर्दी - फोटो : सेल्फ
सरसों का तेल सर्दी, जुखाम, सिरदर्द और शरीर के दर्द में भी बहुत फायदा प्रदान करता है। सरसों को तेल का उपयोग करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। अगर इसे ठंडक में खाया जाए तो ठंड नहीं लगेगी। अगर आपके ठंड सर्दी, जुखाम, सिरदर्द और शरीर के दर्द की बीमारी है तो खाने में सरसों के तेल का प्रयोग करना शुरू कर दें। 

 
विज्ञापन

भूख कम लगती है तो सरसों का तेल देगा राहत, जानिए और फायदे

8 of 8
फंगस
अगर आपको भूख कम लगती है तो जल्द से जल्द सरसों के तेल का सेवन करना शुरू कर दें, सरसों के तेल का सेवन भूख को बढ़ता है और पाचन क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही सरसों के तेल का प्रयोग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना तक बढ़ाने में सफल साबित होता है। सरसों के तेल का सेवन किसी भी तरह के फंगस को फैलने से रोकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें