ठंड का मौसम जा चुका है और गर्मी का मौसम दस्तक दे दी है। मौसम कोई भी हो अपने साथ ढ़ेर सारे बदलाव लेकर आता है। फिर चाहें वो स्वास्थ संबंधित हो, खान-पान और कपड़ो से संबंधित हर चीज का ध्यान देना आवश्यक होता है। खासकर अपने खानपान का ध्यान जरूर दें क्योंकि ये आपके स्वास्थ से सीधे जुड़ा होता है। तो गर्मियों में आपकी प्लेट में इन चीजों का होना जरुरी है। जानिए क्या हैं वो चीजें और उनकी खासियत।
विज्ञापन
2 of 6
टमाटर में पानी की मात्रा में ज्यादा होती हैं और ये विटामिन सी से भरे होते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें लाइकोपीन जैसे लाभकारी फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो पुरानी बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर से लड़ने में सहायक हैं।
विज्ञापन
3 of 6
तरबूज जरुरी पोषक तत्वों और बहुत अधिक पानी से भरे होते हैं। इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है जो इसे एक स्वादिष्ट विकल्प बनाता है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा को सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।
4 of 6
खीरा ऐसा फल है जिसे सलाद, स्मूदी, जूस या कच्चा भी खाया जा सकता है। खीरे से भरे एक छोटे कप में लगभग 16 कैलोरी होती है। अगर आप इसे रोज खाएं तो आपके शरीर की आवश्यकता अनुसार पोटेशियम का लगभग 4 प्रतिशत, फाइबर का 3 प्रतिशत और विटामिन सी का 4 प्रतिशत मिलेगा।साथ ही, इसमें विटामिन के, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन ए की थोड़ी मात्रा भी होती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
लौकी जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसकी ज्यादा पानी की मात्रा के कारण गर्मियों में हमारे पाचन तंत्र को राहत देती है।
गर्मियों में तरोताजा होने के लिए एक गिलास ठंडा नींबू के रस से ज्यादा सुखदायक कुछ नहीं है। आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए अपने फ्रिज में ताजा नींबू के रस जरूर रखें। इसमें स्वाद जोड़ने के लिए पुदीने की पत्तियों को इस्तेमाल कर सकते हैं।