Mothers Day 2025 Cupcake Recipe: इस साल 11 मई 2025 को मदर्स डे है। मदर्स डे के मौके पर मां का दिन खास और यादगार बनाने के लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस पार्टी में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों या मां की सहेलियों को इकट्ठा किया जा सकता है। अब पार्टी बिना केक के अधूरी सी लगेगी। मदर्स डे की पार्टी को और स्पेशल बनाने के लिए केक का ऑर्डर देने के बजाए घर पर ही मां के लिए अपने हाथों से केक तैयार किया जा सकता है। आप चाहें तो पारंपरिक तरीके से अलग इस बार मदर्स डे पर कपकेक तैयार कर सकते हैं। घर पर आसानी से कप केक बनाया जा सकता है। इसके लिए बहुत अधिक सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती है। यहां आपको कप केप बनाने की सरल विधि, संपूर्ण सामग्री के साथ बताई जा रही है।
मदर्स डे स्पेशल वनीला कपकेक के लिए सामग्री
- एक कप मैदा
- आधा कप पिसी चीनी
- आधा कप दूध
- एक चौथाई कप मक्खन
- एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- आधा छोटा चम्मच वनीला एसेंस
- एक अंडा, अगर एगलेस केक बनाना चाहते हैं तो अंडे की जगह ¼ कप दही
Mothers Day 2025: मदर्स डे के दिन मम्मी को करने दें आराम और खुद लग जाएं रसोई में, बनाएं ये पकवान
केपकेक की डेकोरेशन के लिए सामग्री
- आधा कप व्हिप्ड क्रीम
- एक बड़ा चम्मच चीनी पाउडर
- रंगीन स्प्रिंकल्स या कटे हुए फल या ड्राई फ्रूट्स
कप केक बनाने की विधि
- ओवन में केक बनाने के लिए पहले माइक्रोवेव को 180°C पर प्रीहीट कर लें। कपकेक मोल्ड में पेपर कपकेस लगाकर तैयार रखें।
- अब केक बनाने के लिए एक बाउल में मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से छान लें।
- दूसरे बाउल में मक्खन और पिसी चीनी को हल्का और फूला हुआ होने तक फेंटें।
- अब इसमें अंडा या दही डालें और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब मैदा में क्रीम वाले मिश्रण को डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान दें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो, न पतला।
- तैयार बैटर को कप केक मोल्ड में आधे से थोड़ा अधिक भरें। ओवन में 15-20 मिनट बेक करें। टूथ पिक डालने देखें कि केक अंदर से पका या नहीं।
- जब केक बेक हो जाए तो इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। इसके बाद ऊपर से व्हिप्ड क्रीम लगाएं, रंगीन स्प्रिंकल या कटे फल से सजाएं।
नोट- अगर आपके पास ओवन नहीं है तो कप केक को कुकर या कढ़ाई में भी बेक किया जा सकता है। वनीला की जगह गुलाब एसेंस डालकर भी फ्लेवर लाया जा सकता है।