फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में घर में बनाएं स्वादिष्ट पकौड़ी, इन चीजों का करें इस्तेमाल

Fri, 24 Jul 2020 09:04 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मानसून के मौसम में पकौड़ी खाने का मजा ही अलग है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मानसून के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस सुहाने मौसम में पकौड़ी खाने का मजा ही अलग है। बरसात में पकौड़ी और चाय तो सोने पर सुहागा जैसा हो जाता है। आप भी अगर इस मौसम में स्वादिष्ट पकौड़े बनाने की सोच रही हैं तो आज हम आपको कई तरहों के पकौड़े बनाने के बारे में बताएंगे। पकौड़ी शाम का सबसे बेहतरीन नाश्ता होता है, खासकर बरसात के मौसम में।

बरसात के मौसम में शाम के समय चाय और पकौड़ी का नाश्ता करने से आपका और आपके परिवार के सदस्यों का दिल खुश हो जाएगा। पकौड़ी बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। आप आसानी से घर में स्वादिष्ट पकौड़े बना सकते हैं। आइए जानते हैं आप इस मौसम में किन चीजों से स्वादिष्ट पकौड़े बना सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आप बरसात के इस मौसम में कच्चे केले की पकौड़ी बना सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कच्चे केले की पकौड़ी
  • आप बरसात के इस मौसम में कच्चे केले की पकौड़ी बना सकती हैं। कच्चे केले की पकौड़ी का स्वाद बहुत अच्छा होता है। कच्चे केलों को उबालकर बेसन में लपेटकर कच्चे केले की पकौड़ी बनाई जाती है। आप शाम के नाश्ते में कच्चे केले की पकौड़ी बना सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बैंगन की पकौड़ी बनाना काफी आसान होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बैंगन की पकौड़ी
  • बैंगन की पकौड़ी बनाना काफी आसान होता है। आप शाम के नाश्ते में बैंगन की पकौड़ी बना सकती हैं। बैंगन की पकोड़ी को बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

4 of 7
कमल ककड़ी की पकौड़ी खाने में काफी क्रिस्पी और टेस्टी होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कमल ककड़ी की पकौड़ी
  • कमल ककड़ी की पकौड़ी खाने में काफी क्रिस्पी और टेस्टी होती है। कमल ककड़ी की पकौड़ी बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता भी नहीं है। आप आसानी से इसे घर में बना सकती हैं। शाम के नाश्ते के लिए ये सभी बेहतरीन चीज है।
विज्ञापन

5 of 7
आप कटहल की पकौड़ी भी बना सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कटहल की पकौड़ी
  • अगर आपको कटहल पसंद है तो आप कटहल की पकौड़ी भी बना सकती हैं। कटहल की पकौड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसको बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। शाम के समय चाय के साथ कटहल की पकौड़ी का सेवन करने से आपका दिल खुश हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
आप शाम के समय में मिक्स वेज पकौड़ी बना सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मिक्स वेज पकौड़ी
  • आप शाम के समय में मिक्स वेज पकौड़ी बना सकती हैं, इसके लिए आपको  बेसन, सूजी, चावल का आटा, पत्ता गोभी, फूलगोभी, मटर, आलू और अजवाइन की आवश्यकता पड़ेगी। मिक्स वेज पकौड़ी का स्वाद काफी लाजवाब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आप शाम के नाश्ते में पनीर की पकौड़ी बना सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पनीर की पकौड़ी
  • अगर आपको पनीर पसंद है तो आप शाम के नाश्ते में पनीर की पकौड़ी बना सकती हैं। पनीर की पकौड़ी खाने में काफी नरम और स्वादिष्ट होती हैं। पनीर की पकौड़ी बनाना भी काफी आसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें