फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी-कभी पीने का यह फायदा चौंका देगा आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध से मिली जानकारी आपको पीने का नया बहाना देगी। शोधकर्ताओं का मानना है कि कभी-कभी पीने से सूंघने की क्षमता बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन


इजराइल के वेजमेन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर संतुलित मात्रा में शराब के सेवन के इस फायदे की जानकारी दी है।

Trending Videos

शोध में मिली यह जानकारी

शोधकर्ता यारा एंडेवेल्ट ने अपने इस अध्ययन में शराब के सेवन के बाद दिमाग द्वारा सूंघने की क्षमता संबंधी संदेशों के सक्रियों होने का दावा किया है।

इस शोध के दौरान प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग बर्तनों में रखे द्रव्य को सूंघने के लिए कहा गया और हर बार तीसरे डिब्बे का द्रव्य बदल दिया गया। फिर शराब के सेवन के बाद यही प्रक्रिया दोहराई गई।

शोधकर्ताओं ने पाया कि शराब के सेवन के बाद प्रतिभागियों के सूंघने की क्षमता बेहतर हो गई है।
विज्ञापन

यह भी रखें ध्यान

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि सूंघने की क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव संतुलित मात्रा में शराब के सेवन में ही देखा गया है और अधिक शराब के सेवन को फायदेमंद नहीं मानते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें