फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति भी महसूस कर सकते हैं पत्नी की प्रेगनेंसी?

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भावस्था के दौरान जी मचलने से लेकर दर्द तक, सबकुछ महिलाओं के हिस्से आता है लेकिन इससे जुड़े कुछ लक्षण पुरुषों को भी महसूस हो सकते हैं।
विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो गर्भावस्था के दौरान न केवल महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं बल्कि पुरुषों के शरीर में भी कुछ हार्मोनल बदलाव होते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि पत्नी की गर्भावस्था के दौरान पति के शरीर में भी हार्मोनल बदलाव होते हैं और टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटने लगता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या हैं बदलाव

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि पुरुषों को भी महिलाओं की गर्भावस्था प्रभावित करती है। उनके शरीर में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है।

यही वजह है कि इस दौरान उनके व्यवहार में अधिक विनम्रता आती है और वे पहले से अधिक जिम्मेदार होने लगते हैं। टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन के घटने से पुरुषों में आक्रामकता घटती है और वे अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

शोधकर्ताओं ने माना कि आमतौर पर ये बदलाव पहली बार पिता बनने वाले पुरुषों में अधिक दिखाई देते हैं।

शोधकर्ता रॉबिन एडेलस्टेन के अनुसार, ''पिता बनने के बाद हार्मोनल व्यवहार में बदलाव आने की बात कई शोधों में मानी जा चुकी है लेकिन इस शोध में हमने पाया कि ये बदलाव महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान ही शुरू हो जाते हैं।''

यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन बायोलॉजी रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें