'मर्द को दर्द नहीं होता', अगर यह फिल्मी डायलॉग अब तक आपकी जुबान पर है तो इस जानकारी के बाद आपकी राय बदल जाएगी।
विज्ञापन
हाल में एक शोध में पाया गया कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को सर्जरी के बाद अधिक दर्द और तकलीफ होती है।
शोध में मिली रोचक जानकारी
ऑस्ट्रिया की मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रेज के शोधकर्तोओं मे अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि पुरुषों को बड़ी सर्जरी के बाद दर्द महिलाओं की अपेक्षा अधिक होता है जबकि महिलाओं को छोटी सर्जरी में अधिक दर्द महसूस होता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार 27 प्रतिशत पुरुष बड़ी सर्जरा के बाद अधिक दर्द महसूस करते हैं जबकि इस दौरान महिलाओं को दर्द अपेक्षाकृत कम महसूस होता है। हालांकि 34 प्रतिशत महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा छोटी सर्जरी के बाद अधिक दर्द महसूस करती हैं।
शोधकर्ताओं ने 10,200 मरीजों की सर्जरी के 24 घंटे बाद तक उनपर अध्ययन किया और आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
हालांकि इस शोध में अपवाद भी हैं। शोधकर्ताओं ने विशेष प्रकार की सर्जरी पर ही अध्ययन किया और वे फिलहाल इस बात पर एकमत नहीं हैं कि यह परिणाम सभी तरह की सर्जरी पर लागू होगा या नहीं।