फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते बनाएं बच्चों की फेवरेट मसाला मेक्रोनी

Thu, 22 Aug 2019 06:46 PM IST
मोना नारंग संतोष राणा (शेफ)
विज्ञापन
macroni
विज्ञापन

बच्चों को रोटी सब्जी खाने से ज्यादा जंक फूड खाना ज्यादा पसंद होता है। अगर इस हफ्ते आप उनके लिए कुछ अलग बनाने का सोच रही हैं तो मसाला मैक्रोनी ट्राई कर सकती हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही इसे बनाना बेहद आसान होता है। आइए जानते हैं मसाला मैक्रोनी बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन
Trending Videos

paneer - फोटो : Pixabay
सामग्री
 200 ग्राम मैक्रोनी
 50 ग्राम पनीर
नमक स्वादानुसार
50 ग्राम प्याज
50 ग्राम शिमला मिर्च
50 ग्राम  मक्खन
 तीन छोटे चम्मच टोमैटो सॉस
 एक छोटा चम्मच चिली सॉस
एक चुटकी सफेद मिर्च पाउडर
 एक छोटा चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट
विज्ञापन

masala macroni - फोटो : instagram
ऐसे बनाएं
एक सॉस पैन में एक लीटर पानी को गर्म करें। उबाल आने पर मैक्रोनी को डालकर पकाएं। मैक्रोनी मुलायम हो जाने पर इसे छान लें। एक कढ़ाई में मक्खन को गर्म करें और अदरक एवं लहसुन के पेस्ट को डालकर हल्की आंच पर पांच से सात मिनट फ्राई करें तथा शिमला मिर्च एवं प्याज डालें। उसी कढ़ाई में पाच मिनट फ्राई करने के बाद मैक्रोनी को डालें तथा टोमैटो सॉस, चिली सॉस, सफेद मिर्च पाउडर एवं नमक डालकर अच्छी प्रकार से मिला लें। अब इसे एक बाउल में डालें और ऊपर से पनीर को कद्दूकस करके ऊपर से डालें और गरमा-गरम परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें