फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों के लिए शादी का यह फायदा यकीनन चौंकाएगा आपको

Fri, 24 Jan 2014 12:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं शादी वो लड्डू है जो खाए सो पछताए और जो न खाए वो भी पढ़ताए। ऐसे में पुरुषों के लिए शादी का ऐसा फायदा आपने नहीं सुना होगा।
विज्ञापन


हाल में हुए शोध की मानें तो 25 की उम्र में शादी करने वाले पुरुषों की हड्डियां अधिक मजबूत होती है।

ओस्टियोपोरोसिस इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो जो पुरुष लंबे समय तक किसी संबंध या शादी में होते हैं, उनकी हड्डियां तलाकशुदा या सिंगल पुरुषों के मुकाबले अधिक मजबूत होती हैं।
विज्ञापन


हालांकि शोधकर्ताओं ने लंबे समय से शादीशुदा महिलाओं के लिए यह बात नहीं मानी है।

शोधकर्ता डॉ. कैरोलिन क्रैंडल के अनुसार, ''सेहत न सिर्फ अच्छी जीवनशैली बल्कि आपके सामाजिक परिवेश से भी प्रभावित होती है। हमने अध्ययन में पाया कि शादीशुदा जिंदगी से मिलने वाली स्थिरता और खुशहाली का प्रभाव पुरुषों की हड्डियों पर बहुत सकारात्मक है।''
विज्ञापन


शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने 1995 से लेकर 2005 तक के 25 से लेकर 75 वर्ष की आयु की सेहत का अच्छी तरह अध्ययन किया और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें