फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में इन 4 स्टेप्स में बनाएं मैंगो मालपुआ, व्रत में भी कर सकते हैं सेवन

Sat, 31 Oct 2020 09:19 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आप घर में आसानी से "मैंगो मालपुआ" बना सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय आम का सीजन चल रहा है और आपको बाजार में आसानी से मीठे और ताजे आम मिल जाएंगे। आम को फलों का राजा कहा जाता है और ये फल लगभग सभी को पसंद होता है। आज हम आपको आम की एक खास रेसिपी बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर में "मैंगो मालपुआ" कैसे बनाया जाता है। आप घर में आसानी से "मैंगो मालपुआ" बना सकते हैं। इसका सेवन आप व्रत में भी कर सकते हैं। मैंगो मालपुआ बनाने में ड्राई फ्रूट्स, दूध और शहद का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं घर में मैंगो मालपुआ बनाने की आसान विधि...
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
मैंगो मालपुआ बनाने की सामग्री
  • गेंहू का आटा-1 कप 
  • आम- 2 पीस
  • दूध-1/2 कप
  • शहद-2 चम्मच
  • घी-1/2 कप
  • चीनी-1/2 कप
  • बारीक कटे हुए नारियल-2 चम्मच इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • बारीक कटे हुए बादाम और काजू 
आप घर में चार आसान स्टेप्स में मैंगो मालपुआ बना सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए मैंगो मालपुआ बनाने की विधि...
विज्ञापन

3 of 6
एक बर्तन में गेहूं का आटा और दूध मिलाकर रख लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मैंगो मालपुआ बनाने की विधि...
  • पहला स्टेप
सबसे पहले आपने एक बर्तन में गेहूं का आटा और दूध मिलाकर एक घंटे के लिए अलग रख देना है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दूसरा स्टेप
  • अब आपने इसमें आम का गूदा, शहद, बारीक कटा हुआ नारियल, चीनी और इलाइची पाउडर मिलाना है। इसको गाढ़ा बनाने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
तीसरा स्टेप
  • इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन में घी डालकर गरम कर लें। घी के गरम हो जाने पर पैन पर घोल को डालना शुरू करें। घोल को अच्छे से पकने दें। दोनों साइड को अच्छी तरह से लाल होने दें। जब ये अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
चौथा स्टेप
  • अब एक प्लेट में मालपुआ डालकर उसमें बादाम, पिस्ता और किशमिश से गार्निश कर लें। आप मालपुए के ऊपर रबड़ी भी मिला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें