फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Ice Cream Recipe : घर पर बनाएं बाजार जैसी मैंगो आइसक्रीम, लिख लें आसान विधि

Wed, 30 Apr 2025 11:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

बाजार जैसी आइसक्रीम आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और जब बच्चों का आइसक्रीम खाने का मन कर तो उन्हें चखने के लिए भी दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर पर मैंगो आइसक्रीम कैसे बनाई जा सकती है। मैंगो आइसक्रीम की सामग्री और विधि नोट कर लें।
 
विज्ञापन
मैंगो आइसक्रीम - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mango Ice Cream Recipe: गर्मी का मौसम आते ही मौसमी फलों की बहार आ जाती है। इस मौसम में आम बिकना शुरु हो जाते हैं। आम अधिकतर लोगों को पसंद होते हैं, खासकर बच्चों को। गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे आम या आम से बनी डिश का स्वाद लेना पसंद करते हैं। इस मौसम में आइसक्रीम का सेवन भी बढ़ जाता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। बच्चे तो मैंगो फ्लेवर की आइसक्रीम की डिमांड करते हैं। हालांकि बाजार जैसी आइसक्रीम आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और जब बच्चों का आइसक्रीम खाने का मन कर तो उन्हें चखने के लिए भी दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर पर मैंगो आइसक्रीम कैसे बनाई जा सकती है। मैंगो आइसक्रीम की सामग्री और विधि नोट कर लें।

विज्ञापन


मैंगो आइसक्रीम की सामग्री

  • दो बड़े पके हुए मीठे आम
  • एक कप कंडेंस्ड मिल्क 
  • एक कप फुल क्रीम
  • दो से तीन चम्मच चीनी
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर 
  • दो चम्मच कटे हुए सूखे मेवे


नोट- मेवे और इलायची पाउडर वैकल्पिक है। आप चाहें तो इसे आइसक्रीम में डाल सकते हैं।


मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि
 

  • पके हुए आमों को छीलकर गूदा निकाल लें। अब मिक्सर में आम के गूदे और चीनी को डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि अगर आम मीठा हो तो चीनी कम मिलाएं। 
  • एक बड़े बाउल में ठंडी फुल क्रीम लेकर हल्का सा फेंट लें ताकि वह थोड़ी फ्लफी हो जाएं। इसे बहुत ज्यादा नहीं फेंटना होता है।
  • फेंटी हुई क्रीम में आम का गूदा, कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालकर धीरे-धीरे मिलाएं। चाहें तो इसमें कटे हुए सूखे मेवे भी मिला सकते हैं। 
  • अगर आपके पास कंडेंस्ड मिल्क नहीं है तो तीन चौथाई कप दूध में आधा कप चीनी डालकर सकते हैं।
  • अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर या स्टील के डब्बे में डालकर ढक्कन लगाएं। लगभग सात से आठ घंटे या रात भर फ्रीजर में रखें। 
  • रातभर में आइसक्रीम अच्छी तरह सेट हो जाएगी। बाद में स्कूप से आइसक्रीम निकालकर सर्व करें। ऊपर से कटे आम, सूखे मेवे या चॉकलेट चिप्स से गार्निश कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें