फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Day 2025: मैदे को कहिए टाटा, इस मैंगो डे पर गेहूं वाले आम केक की आसान रेसिपी बनाएं

Tue, 15 Jul 2025 10:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mango Cake with Wheat Flour: 22 जुलाई को नेशनल मैंगो डे है। इस मौके पर गेहूं के आटे से बना खास मैंगो केक ट्राई करें। यह केक स्वाद में लाजवाब होता है और बनाने में भी बेहद आसान है। इसमें न तो अंडे की जरूरत है, न ओवन की।
विज्ञापन
मैंगो केक - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mango Cake with Wheat Flour: हर साल 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस (National Mango Day) मनाया जाता है और इस मौके पर अगर कुछ मीठा और खास न बनाया जाए, तो मजा अधूरा रह जाता है। आम का स्वाद सभी को पसंद होता है और जब बात केक की हो तो बच्चे-बड़े सब खुशी से झूम उठते हैं। लेकिन अगर आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं और मैदे या प्रिजर्वेटिव वाले केक से बचना चाहते हैं तो इस नेशनल मैंगो डे पर गेहूं के आटे से बना खास मैंगो केक ट्राई करें। यह केक स्वाद में लाजवाब होता है और बनाने में भी बेहद आसान है। इसमें न तो अंडे की जरूरत है, न ओवन की। आइए जानते हैं बिमा ओवन के गेहूं के आटे से मैंगो केक बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स।

विज्ञापन


मैंगो केक बनाने की सामग्री 

गेहूं का आटा एक कप, एक कप पका हुआ आम का गूदा, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 कप घी या तेल, आधा कप शक्कर, आधा कप दूध, आधा चम्मच वनीला एसेंस, दो चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स।


मैंगो केक बनाने की विधि

स्टेप 1- एक बाउल लें और उसमें आम का गूदा, घी और शक्कर मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें।
स्टेप 2- अब इसमें वनीला एसेंस और दूध डालकर मिलाएं। 
स्टेप 3- अब दूसरी कटोरी में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर मिला लें। 
स्टेप 4- आटे में आम वाली सामग्री मिलाएं। सूखी और गीली सामग्री को धीरे-धीरे मिलाते जाएं।
स्टेप 5- अगर बैटर गाढ़ा हो तो थोड़ा दूध और डालें।
स्टेप 6- अब एक केक टिन को घी लगाकर ग्रीस करें और उसमें बैटर डालें। ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालें।
स्टेप 7- अब इसे प्रीहीट किए हुए कुकर या पैन में 30 से 35 मिनट तक धीमी आंच पर बेक करें। अगर ओवन में बेक करना हो तो 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। 

विज्ञापन

स्टेप 8- टूथपिक से चेक करें कि केक अच्छे से पक गया है या नहीं।

 ठंडा होने के बाद इसे काटें और सभी को परोसें।

टिप्स-

  • ध्यान रखें आम जितना मीठा होगा, उतनी ही कम चीनी डालें।
  • बिना दूध के आप नारियल पानी या दही भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बेकिंग पाउडर और सोडा की मात्रा का ध्यान रखें वरना केक फूलेगा नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें