पुरुषों में गंजापन की वैसे तो जीवनशैली से लेकर हार्मोन्स तक कई वजहे हैं लेकिन हाल में इसकी एक दिलचस्प वजह का पता चला है। हाल में हुए एक शोध में पुरुषों में गंजेपन का जिम्मेदार गुरुत्वाकर्षण के नियम को माना गया है।
कमजोर और झड़ते बालों में यूं डालिए जान
शोध में माना गया है कि गुरुत्वाकगर्षण का प्रभाव सिर में मौजूद टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर पर पड़ता है जिसकी वजह से बाल झड़ सकते हैं।
बाल झड़ने के पीछे कहीं ये समस्याएं तो नहीं हैं?
तुर्की के अंकारा में प्लास्टिक सर्जन व शोधकर्ता डॉ. एमिन तुनके के अनुसार, ''हमने अपने शोध में बाल झड़ने और गुरुत्वाकर्षण के नियम से जुड़े बारीक से बारीक तत्व खोजे हैं। गुरुत्वाकर्षण के कारण सिर में मौजूद टेस्टोस्टेरोन और एंड्रोजेनिक एलोप्सिया (एजीए) का स्तर प्रभावित होता है जिससे बाल झड़ते हैं।''
गंजेपन से जुड़ी ये बातें हैं आपका भ्रम
उनका मानना है कि गुरुत्वाकर्षण के कारण ही सिर के हिस्से और शरीर के दूसरे अंगों के टेस्टोस्टेरोन व एजीए के स्तर में अंतर होता है। यही कारण है कि सिर के बालों के अपेक्षा शरीर के अन्य हिस्सों के बाल अधिक घने और मोटे होते हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ जब सेक्स हार्मोन का स्तर कम होता है तो भी गंजापन की समस्या पुरुषों में अधिक होती है लेकिन इसके पीछे शरीर में गुरुत्वाकर्षण का नियम संबंधित है, इस बारे में जानकारी इस शोध से ही निली है।
यह शोध प्लास्टिक एंड रिकन्सट्रक्टिव जर्नल में प्रकाशित हुआ है।