फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तैयार करिए कद्दू का रायता, स्वाद है इसका लाजवाब

Fri, 23 Apr 2021 08:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कद्दू - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
खाने के साथ रायता हो तो खाने का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। घर में कद्दू का रायता बनाना काफी आसान होता है और इसको बनाने में लगभग 25 मिनट का समय लगता है। आइए जानते हैं घर में स्वादिष्ट कद्दू का रायता बनाने की विधि।
विज्ञापन


कद्दू का रायता बनाने के लिए सामग्री
कद्दू - 200 ग्राम
दही-350 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पत्ता-1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि

सबसे पहले आपने कद्दू  को अच्छी तरह से छील लेना है। इसके बाद कद्दू में से बीज को हटा लें और बीज हटाने के बाद कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म कर लेना है। तेल के गर्म होने के बाद इसमें कद्दू और नमक डाल दें। इसे 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें। जब कद्दू ठीक से पक जाए तो गैस को बंद कर दीजिए। इसके बाद आपने इसे कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। इसके बाद एक बर्तन में दही, हल्का नमक, जीरा पाउडर और धनिया पत्ता डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसमें पकाए हुए कद्दू को डाल दें। कद्दू डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इन आसान से तीन स्टेप्स में कद्दू का रायता बनकर तैयार हो जाएगा। कद्दू का रायता बनाने में आपको लगभग 25 मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें