फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑमलेट को नया ट्विस्ट देना है तो उसमे चीज डालकर ट्राई करें, बच्चों को आएगा पसंद

Tue, 08 Jun 2021 09:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोज वहीं नाश्ता करके बोर हो गए हैं तो इस बार ऑमलेट ट्राई करें। लेकिन इस ऑमलेट के स्वाद में नया ट्विस्ट लाने के लिए इसमे चीज को डालें। चीज के स्वाद के साथ ऑमलेट तैयार करेंगी तो बच्चे क्या बड़े भी इसके स्वाद को पसंद करेंगे और बार-बार बनाने की फरमाईश करेंगे। वैसे भी बच्चों को नाश्ते में देने के लिए चीज की अच्छाई के साथ ऑमलेट देना फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन
omelette - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडा प्रेमियों की पसंदीदा डिश आमतौर पर ऑमलेट ही होती है। लेकिन अगर आप ऑमलेट को उसी पुराने तरीकों से बनाकर बोर हो गई हैं। और उसके स्वाद में कुछ नयापन लाना चाहती हैं। तो एक बार इस अंडे में चीज का ट्विस्ट दीजिए। ये ट्विस्ट बच्चों के साथ ही बड़ों को भी जरूर पसंद आएगा। साथ ही सुबह के ब्रंच में हैवी ब्रेकफास्ट के रूप में इसे बनाया जा सकता है। तो चलिए जानें चीज वाले ऑमलेट बनाने की विधि। 

विज्ञापन

चीज ऑमलेट की सामग्री
दो अंडे, नमक स्वादानुसार, ताजी पिसी काली मिर्च, एक चौथाई कप कद्दूकस की हुई चीज, तीन चम्मच बटर या फिर तेल। 

बनाने की विधि

अंडे को तोड़कर उसमे नमक, काली मिर्च, मनपसंद सब्जियां जैसे प्याज और टमाटर वगैरह डाल लें। अच्छी तरह से इसके बैटर को फेंट कर किनारे रख लें। फिर इसके साथ ही उसमे डालने के लिए मक्खन को गर्म करें। पैन पर मक्खन के गर्म होते ही अंडे के बैटर को पैन पर डालें। जब ये थोड़ा पकने लगे तो कद्दूकस किया हुआ चीज डालें। फिर पकाकर फोल्ड कर लें और नाश्ते की प्लेट में सजाकर सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें