तीखा और चटपटा खाने वाले मिर्ची के पकौड़े बड़े मजे से खाते हैं। लेकिन कई बार जब हम घर पर मिर्ची के पकौड़े बनाकर तैयार करते हैं तो लोगों की एक ही समस्या होती है। ये बाजार जैसे आकार में क्यों नहीं बनते। तो चलिए जानें मिर्ची के पकौड़े बनाने की रेसिपी और बाजार जैसा आकार देने का तरीका।
एक बाउल में बेसन और चावल का आटा लेकर मिक्स कर लें। फिर इसमे लाल मिर्च पाउडर, हींग, हल्दी, स्वादानुसार नमक डालें। इन सभी सामग्रियों को मिला लें। इस मिश्रण में आधा चम्मच तेल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। हरी मिर्ची को लेकर इसमे बीच में चीरा लगाकर बीजा निकाल दें। अब ऊपर से इसमे लाल मिर्च और नमक मिलाकर लगा दें। कढ़ाही में तेल गर्म करें। भज्जी के तैयार पेस्ट को एक गिलास में पलट दें। फिर इसमे मिर्ची को डुबोकर गर्म तेल में डालें। धीमी आंच पर अच्छे से तलकर निकाल लें। ऐसा करने से मिर्ची के पकौड़े बिल्कुल बाजार जैसे बनेंगे।