फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना झंझट के तैयार करें अप्पम लिट्टी चोखा, ये रही बनाने की आसान सी विधि

Tue, 16 Feb 2021 09:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला रेनू श्रीवास्तव
विज्ञापन
अप्पम लिट्टी चोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देसी लिट्टी चोखा तो आपने बहुत बार खाया होगा। लेकिन इसे बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। अगर किसी के पास तंदूर या फिर ओवन नहीं है तो लिट्टी बनाना मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम लाए हैं लिट्टी को आसान विधि से अप्पम के सांचे में बनाने का तरीका। जिसकी मदद से घर में फटाफट अप्पम लिट्टी चोखा बनकर तैयार हो जाएगा। चलिए जानें अप्पम लिट्टी चोखा बनाने की विधि

 

विज्ञापन
Trending Videos

sattu
सत्तू का मसाला
1.5  कप  चना सत्तू ,1 चम्मच अजवाइन, 1/2 चम्मच भुना जीरा, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच अचार मसाला, 1/2 चम्मच कलौंजी, 4 चम्मच बारीक प्याज, 4 चम्मच हरा धनिया, 1/2 चम्मच नमक ,2 चम्मच तेल, 1 चम्मच लहसुन अदरक हरी मिर्च पेस्ट,1 नींबू का रस, 2 कप आटा में दो चम्मच घी एक चम्मच अजवाइन आधा चम्मच नमक मिलाकर नरम आटा गूंद ले।
चना सत्तू में सभी सामग्री मिलाकर तैयार कर ले। आटे की छोटी लोई लें फिर उसमें हाथ पर फैलाकर सत्तू का भरावन भरे। फिर उसको हाथ पर गोल-गोल घुमाएं और ऊपर से बंद कर दें। अप्पम पात्र को गैस पर रख दें। हल्का गर्म होने पर उसमें लिट्टी को रख दें और सिंकने दे। ध्यान रखें लिट्टी को बीच-बीच में घुमाते रहे। हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें
 
विज्ञापन

चोखा बनाने की विधि
1 बैगन, 8 कली लहसुन, 4 हरी मिर्च, 3 टमाटर ,1 इंच अदरक का टुकड़ा, 2 उबले आलू, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच नमक, 4 बड़े चम्मच हरा धनिया, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चौथाई चम्मच काला नमक, 1 नींबू का रस
 पहले बैंगन को धो कर पोछ लें फिर उसे तेल लगा कर आग में भून लें टमाटर लहसुन भी भून लें। फिर छिलका निकाल कर साफ कर ले। सभी सामग्री को डाल कर अच्छे से मैश करें। हरे धनिया से गार्निश करें। लिट्टी पर देसी घी लगाकर चोखे के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें