फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के नाश्ते में तैयार करें गार्लिक पनीर टिक्का और हरी चटनी. ये रही आसान सी रेसिपी

Mon, 07 Jun 2021 09:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाम के नाश्ते में कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन है तो तैयार करें गार्लिक पनीर टिक्का और साथ में उसके हरी चटनी। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। अगर आप ये सोच रही हैं कि बिना ओवन या तंदूर के पनीर टिक्का कैसे तैयार करें। तो ये रेसिपी आपके जरूर काम आएगी। कम तेल और डीप फ्राई के बिना तैयार पनीर टिक्का सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा और इसे डाइट पर रहने वाले लोग भी चाव के साथ खा सकते हैं। क्योंकि पनीर प्रोटीन का भंडार है। 
विज्ञापन
tikka - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाम के नाश्ते के लिए अगर आप दुविधा में हैं कि क्या बनाएं तो पनीर टिक्का एक शानदार रेसिपी हो सकती है। लेकिन अगर आप सोच रही हैं कि बना तंदूर या ओवन के इसे कैसे तैयार करें। तो इसकी विधि भी बेहद आसान है। इसके साथ ही हरी चटनी का स्वाद भी लाजवाब लगता है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं गार्लिक पनीर टिक्का और हरी चटनी। 

घर पर बड़े ही आसानी से गार्लिक पनीर टिक्का बनाया जा सकता है। पनीर टिक्का बनाने के लिए बेसन, दही, अदरक-लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च, सरसों का तेल, अजवाइन, नींबू का रस, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला लें।अब इन सारी चीजों को एक साथ मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल में पनीर के टुकड़ों को डालकर मैरीनेट करने के लिए रख दें। मैरीनेशन के बाद पनीर के टुकड़ों को पैन या तवे पर हल्का सा तेल और मक्खन डालकर अच्छी तरह से सेंक लें। अब गर्मागर्म पनीर टिक्का को हरी चटनी के साथ सर्व करें।

हरी चटनी बनाने की विधि
विज्ञापन

चटनी बनाने के लिए हमें चाहिए चार से पांच लहसुन की कलियां, जीरा, अदरक, धनिया, हरी मिर्च, मूंगफली का दाना, नमक और अमचूर पाउडर। बनाने की विधि

चटनी बनाने के लिए गैस पर फ्राइ पैन गर्म करें और मूंगफली के दानों को भून लें। जब मूंगफली ठंडी हो जाए तो इसका छिलका निकालकर अलग कर लें। मिक्सर के जार में हरी धनिया, दो हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, कच्चा जीरा, अदरक, अमचूर पाउडर, नमक स्वाद के अनुसार डाल कर बारीक पीस लें। आप चाहें तो इसमें पुदीना का पत्ता भी स्वाद बढा़ने के लिए डाल सकती हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें