फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजीर और खजूर को मिलाकर तैयार करें स्वादिष्ट मिठाई, सेहत के लिए भी है लाजवाब

Sun, 18 Apr 2021 09:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
रमजान के महीने में इफ्तार और सहरी के लिए खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। आप चाहे तो खजूर से मिठाई भी तैयार कर सकती हैं। जो स्वाद में लाजवाब भी होगी और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें खजूर और अंजीर से आसान सी बर्फी। 
विज्ञापन


बर्फी बनाने की सामग्री

175 ग्राम छोटे टुकड़ों में कटा अंजीर
75 ग्राम बीजरहित खजूर
50 ग्राम किशमिश
50 ग्राम पिस्ता कटा हुआ
50 ग्राम काजू कटा हुआ
50 ग्राम बादाम कटा हुआ
04 चम्मच देसी घी

बनाने की विधि
सबसे पहले अंजीर, खजूर और किशमिश को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। ध्यान रहे, पीसते समय पानी न डालें। अब गैस पर कड़ाही रखकर उसमें दो चम्मच देसी घी डालकर काजू, बादाम और पिस्ते को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब उसी कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर अंजीर के पेस्ट को डालकर लगातार चलाते हुए सात से आठ मिनट तक भून लें।
इसके बाद भुने हुए काजू, बादाम और पिस्ता को भी मिला लें और चलाते हुए तीन से चार मिनट और भून लें। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को घी लगाकर ग्रीस की हुई थाली या चौकोर ट्रे में बर्फी जितना मोटा फैलाकर दो घंटे के लिए सेट होने दें। अब चाकू से अपने मनचाहे आकार में काट लें। अब आपकी सेहतमंद अंजीर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें