गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से आज के समय में लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी काफी बढ़ने लगी है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या के प्रमुख लक्षण हैं- चक्कर आना, बेहोशी, थकान, सांस लेने में दिक्कत, आदि। आज हम आपको बताएंगे लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
बहुत से लोग सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर को ही खतरनाक समझते हैं, परंतु लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही खतरनाक होता है। शरीर में सही तरीके से ब्लड फ्लो न होने के कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए...