फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक कम खाने से भी हो सकता है दिल को खतरा

Mon, 18 Feb 2013 09:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने यह तो सुना होगा कि नमक अधिक खाने से दिल के रोगों का खतरा अधिक होता है लेकिन यह जानकर आपको जरूर अचरज होगा कि डाइट में अगर नमक कम लें तो भी दिल के रोगों का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


हाल में एक शोध में यह पाया गया कि नमक में मौजूद सोडियम की अधिकता जिस तरह से सेहते के लिए नुकसानदायक है, उसी तरह सोडियन की कमी से भी दिल के रोगों का आशंका बढ़ जाती है।

इस शोध में 55 वर्ष की आयु से अधिक 28,880 पुरुषों और महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। पिछले कई शोधों में यह दावा किया गया था कि जो लोग ज्यादा नमक खाते हैं उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा अधिक होता है। लेकिन मैकमास्टर युनिवर्सिटी ऑफ हैमिलटन के शोधकर्ताओं ने इस तथ्य को खारिज करते हुए माना है कि बहुत कम सोडियम का सेवन कराहने वाले लोगों को भी दिल के रोगों व हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है।  
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. युसुफ ने माना है कि अब तक जिन शोधों के आधार पर हम यह मानते आ रहे थे कि अधिक नमक का सेव सेहत के लिए नुकसानदायक है, दिल के रोगियों का अध्ययन करने के बाद परिणाम बहुत अलग रहे। हालांकि अभी तक इसके पीछे किसी ठोस वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें