फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपस्टिक में मौजूद लेड सीधा दिमाग पर करता है असर

Wed, 05 Dec 2012 10:26 AM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा मेकअप करने से स्किन खराब होने का डर रहता है, यह तो हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा मेकअप करना आपके आईक्यू को कम करता है। खासतौर पर लिपस्टिक में पाई जाने वाली लेड की मात्रा सीधा आपके मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि ज्यादा मेकअप करने से बुद्धि क्षमता पर भी असर पड़ता है। 22 लिपस्टिक के ब्रैंड्स पर की गई टेस्टिंग के दौरान यह बात सामने आई कि उनमें से लगभग 55 फीसदी में लेड की कुछ मात्रा पाई गई।

अंडरराइटर्स लैबोरेट्रीज ने खुलासा किया कि 22 में से 12 लिप प्रॉडक्ट्स जहरीले थे। बोस्टन लीड पॉयजनिंग प्रिवेंशन प्रोग्राम के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सीन पालफ्रे ने बताया कि हालांकि लेड की मात्रा कम है लेकिन यह भी मेन्टल हेल्थ को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लैड की जरा सी भी मात्रा कन्ज्यूम करने से आपके आईक्यू आपके व्यवहार और आपकी सीखने की क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। इसीलिए ऐंटि लेड एक्टिविस्ट बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसके संपर्क में आने से रोकने के लिए कहते हैं। मौजूदा समय में फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन ने लिपस्टिक में लेड के इस्तेमाल को कम करने के लिए कोई मापदंड तय नहीं किए हैं।

शोधकर्ताओं ने यह बताने से इनकार कर दिया कि किन ब्रैंड्स पर शोध किया गया लेकिन यह जरूर बताया कि ये अमेरिका में सबसे ज्यादा बिकने वाले लिपस्टिक ब्रैंड हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें