प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं अगर नियमित तौर पर हल्की कसरत करें तो इससे उनके बच्चों को एक बड़ा फायदा मिल सकता है।
हाल में हुए शोध की मानें तो गर्भावस्था के दौरान कसरत करने वाली महिलाओं के बच्चों को आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क कम रहता है।
शोध में यह भी पाया गया कि गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में जो महिलाएं शारीरिक तौर पर सक्रिय रहती हैं उनके बच्चों का बीपी नियंत्रित रहता है।
इतना ही नहीं, लोवर बर्थ रेट वाले शिशुओं को भी आगे चलकर इससे फायदा पहुंच सकता है।