फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर पर बनाएं हांडी वेज बिरयानी, ये है बनाने का बेस्ट तरीका

Thu, 01 Aug 2019 10:14 AM IST
मोना नारंग सोनिका अवाना
विज्ञापन
Mohanpuri Biryani
विज्ञापन

हांडी वेज बिरयानी का नाम सुनते ही कान खड़े हो जाते हैं और मुंह में पानी आ जाता है। नॉन वेज खाने के शौकीन लोगों को ये बेहद पसंद होती है, लेकिन इसे बनाने में भी काफी मेहनत लगती है। चिकन के साथ कई फ्लेवर को मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन

ब्राउन राइस - फोटो : Social Media
सामग्री
डेढ़ कप चावल भिगोया हुआ
1 गाजर,  15 फ्रेंच बींस,
फूलगोभी छोटे फूल में कटे हुए,
आधा कप हरे मटर
तीन छोटी इलायची, एक बड़ी इलायची
तीन लौंग, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी
1 तेज पत्ता, नमक स्वादानुसार
दो बड़े चम्मच तेल
आधा चम्मच शाही जीरा पाउडर
1 मध्यम आकार प्याज
5 कटी हरी मिर्च
आधा चम्मच अदरक पेस्ट, आधा चम्मच लहसुन पेस्ट
1 चम्मच हल्दी का पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 टमाटर,
 तीन चौथाई कप दही, केसर, केवड़े का पानी,
 1 कप तले हुए प्याज, ताजे पुदीने के पत्ते, ताजा हरा धनिया
 लंबी पट्टी में कटा हुआ अदरक, 2 चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर।
विज्ञापन

veg biryani - फोटो : instagram
ऐसे बनाएं
चावल को करीब चार कप नमक मिले पानी में उबालिए। पानी में छोटी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, दालचीनी और तेज पत्ते डाल दें। चावल को अधकच्चा पकाएं और अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसके बाद गाजर, फ्रैंस बीन्स, फूलगोभी को एक में मिलाकर नमक मिले पानी में उबाल लें। जब यह हल्का उबल जाए तो मटर मिक्स कर दें। 2 मिनट बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें। एक बर्तन में तेल डालकर जीरा और प्याज हल्के सुनहरे होने तक भूनें। इसके बाद हरी मिर्च, कुटी हुई अदरक और कुटा हुआ लहसुन डालें। हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। टमाटर डालें और नरम होने तक पकने दें। दही की आधी मात्रा व नमक डालें और मिलाएं। उबली हुई सब्जियां डालकर मिलाएं। केसर को केवडे़ में भिगो दें। एक हंडी लें और उसमें सब्जी की एक परत फिर चावल की परत लगा दें। तले हुए प्याज और नमक छिड़क दें। पुदीना और हरा धनिया थोड़ा हाथों से तोड़ लें और छिड़क दें। अदरक, थोड़ा सा केसर और घी डालें। इसी तरह एक और सब्जी, चावल, प्याज, पुदीना, धनिया, अदरक, केसर और घी की परत बना दें। गरम मसाला पाउडर डालें। अंत में दही डालकर ढक्कन लगा दें और गरम तवे पर रख दें। 15-20 मिनट पकाएं फिर रायते और चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें