फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को मीठा खिला के करें खुश, जानिए लजीज सेंवई बनाने की बेहतरीन रेसिपी

Sat, 25 Apr 2020 09:45 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मीठा खाने वालों को तो मीठे का बहाना चाहिए होता है। रमजान शुरू हो चुका है। ऐसे में बाजारों में सेंवईयां भी तरह-तरह की मिलना शुरू हो जाएंगी। तो क्यों न इस बार मीठे में सेवईं बनाई जाए। घर पर रहकर बोर हो गए हैं और कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो सेंवई बनाइए। कम समय में और फटाफट बनकर तैयार होने वाली सेंवई मीठा पसंद करने वालों के लिए बेहद खास होगी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं टेस्टी सेंवई।

विज्ञापन

मीठी सेवई की सामग्री 
  • सेवइयां 
  • चीनी 
  • घी
  • काजू  
  • किशमिश
  • दूध- 1 लीटर 
विज्ञापन

बनाने की विधि
  • सबसे पहले पैन में घी गर्म करें और उसमें एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर डालें।
  • खुशबू आने के बाद सेवइयां डालकर अच्छे से फ्राई करें। 
  • सेवइयां जब भूरी हो जाए तो गैस धीमी आंच पर करके दूध डालें और चलाते रहें ताकि सेवइयां न चिपके। 
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं। 
  • दूध को गाढ़ा होने तक चलाएं। अब गैस की आंच धीमी करके उसमें किशमिश और काजू डालें और अच्छे से मिलाएं। 
  • गैस बंद कर दें और कटोरी में परोस लें। ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सजा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें