फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठा खाने के हैं शौकीन तो बनाएं मात्र 15 मिनट में तैयार होने वाली मिठाई 'छेना मुरकी'

Fri, 17 Apr 2020 09:36 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए तो इस लॉकडाउन में आफत आ गई है। दुकानें बंद है ऐसे में उन्हें अपनी पसंदीदा मिठाईयों से दूर रहना पड़ रहा है। वैसे बाहर का चीज न खाना इस समय सेहत के लिहाज से भी ठीक ही है। तो क्यों न घर बैठे ही कुछ मीठा ट्राई किया जाए। जिसे आसानी से और फटाफट बिना मेहनत के बनाया जा सके। हर घर में दूध तो आ ही रहा होगा। तो इससे कुछ बेहतरीन मीठी डिश बनाई जा सकती है। जो टेस्टी होने के साथ ही बिल्कुल नई होगी और आपने आज से पहले कभी नहीं खाई होगी। इस खास डिश का नाम है 'छेना मुरकी।' झटपट बनने वाले इस डेजर्ट के लिए बस पनीर की जरूरत होगी। जो कि घर पर ही आसानी से निकाला जा सकता है। आगे की स्लाइड में वीडियो के जरिए सीखें मीठी डिश छेना मुरकी बनाना।

विज्ञापन

- फोटो : instagram
बनाने के लिए सामग्री
छेना मुरकी बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए बहुत सारी चीजों की भी जरूरत नही हैं। अगर घर में आपके पनीर, चीनी और इलायची मौजूद है तो इसे फटाफट तैयार किया जा सकता है। 
विज्ञापन

बनाने की विधि 
  • गैस पर पैन रखें और उसमें चीनी डालें। इसमें आधा कटोरी पानी डालें। 
  • अब चाशनी बनने दें और पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • चाशनी गाढ़ी होने लगे तब कटे हुए पनीर डालें। अब अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  • अब स्वाद और महक के लिए पीसी हुई इलाइची डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
  • चाशनी जब अच्छी तरह पनीर सोख लें तब गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। 
  • छेना मुरकी अब बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें