रोटियां मुलायम बनाए रखने के लिए टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
Roti Ko Naram Kaise Rakhe: भारतीय रसोई में रोटी एक मुख्य भोजन का हिस्सा है, लेकिन अक्सर यह समस्या सामने आती है कि रोटियां कुछ ही समय में सख्त हो जाती हैं। खासकर जब रोटियां पहले से बनाकर रखनी हों। बच्चों के टिफिन के लिए या सफर के दौरान तो उनका नरम रहना बेहद जरूरी हो जाता है। सख्त और सूखी रोटियां न सिर्फ खाने में स्वाद खराब कर देती हैं, बल्कि उन्हें चबाना भी मुश्किल हो जाता है।
कई लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ आटे की क्वालिटी पर निर्भर करता है, लेकिन असल में रोटियों को सॉफ्ट बनाए रखने के पीछे कई छोटे-छोटे किचन सीक्रेट्स होते हैं। आटा गूंधने का तरीका, पानी का सही अनुपात, बेलने और सेकने की तकनीक ये सभी चीजें रोटियों को नरम रखने के लिए प्रभाव डालते हैं।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी रोटियां लंबे समय तक मुलायम और स्वादिष्ट बनी रहें, तो आपको कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स अपनाने होंगे। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 जरूरी उपाय बताएंगे, जो आपकी रोटियों को घंटों तक सॉफ्ट बनाए रखेंगे।
आटा गूंधने का सही तरीका
रोटी बनाने के लिए गुनगुने पानी से आटा गूंधें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न गूंदें। नरम आटा ही मुलायम रोटियों की पहली शर्त है।
आटे को आराम जरूर दें
गूंधने के बाद 15-20 मिनट ढककर रखें। इससे ग्लूटेन सेट होता है। इससे रोटियां ज्यादा मुलायम बनती हैं।
सही तरीके से सेकें
रोटी को तवे पर ज्यादा देर तक न रखें। मीडियम फ्लेम पर पकाएं। ज्यादा पकाने से रोटियां सख्त हो जाती हैं।
घी या बटर लगाएं
रोटी बनने के बाद हल्का घी लगाएं। इससे रोटियों में घंटों तक नमी बनी रहती है।
सही तरीके से स्टोर करें
रोटियों को कपड़े में लपेटकर रखें। एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। इससे रोटियां लंबे समय तक नरम रहती हैं।