फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: सरगी करने का नहीं है रिवाज तो करवा चौथ से एक दिन पहले खाएं ये चीजें

Sat, 19 Oct 2024 03:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कहीं व्रत में सरगी खाने का रिवाज है तो कहीं सरगी नहीं खाई जाती है। दोनों ही सूरतों में सूर्योदय के बाद कुछ नहीं खाया जाता और न ही पानी पिया जाता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि बिना कुछ खाए-पीए भी अपने शरीर में ऊर्जा को कैसे बनाए रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
करवा चौथ से एक दिन पहले क्या खाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth 2024: विवाहित महिलाओं में करवा चौथ के व्रत को लेकर बहुत ही उत्साह होता है। करवा चौथ 20 अक्तूबर 2024, दिन रविवार को मनाया जा रहा है। इस व्रत के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। खासकर वो महिलाएं जिनका शादी के बाद ये पहला करवा चौथ का व्रत है। ये व्रत सूर्योदय से पहले सरगी से शुरू होता है और इसके बाद ये व्रत शाम को पूजा-अर्चना की जाती है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होता है। महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने घर की सुख शांति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं।

विज्ञापन


करवा चौथ में हर जगह हर घर के अपने अलग रिवाज हैं। कहीं व्रत में सरगी खाने का रिवाज है तो कहीं सरगी नहीं खाई जाती है। दोनों ही सूरतों में सूर्योदय के बाद कुछ नहीं खाया जाता और न ही पानी पिया जाता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि बिना कुछ खाए-पीए भी अपने शरीर में ऊर्जा को कैसे बनाए रखा जा सकता है। 

एक दिन पहले से खाने का रखें ध्यान 

खानपान का विशेष ध्यान रखते हुए हेल्दी खाना ही खाना चाहिए, जिससे आप सेहतमंद रह सकें। वहीं करवा चौथ व्रत के लिए एक दिन पहले खाने का पूरा ध्यान देना चाहिए। चूंकि ये निर्जला उपवास होता है, जिसलिए ऊर्जा की अधिक आश्यकता महसूस होती है। ऐसे में अगर आप करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं तो आपको अपने खाने के साथ-साथ शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी पीने की आदत का भी ध्यान रखना चाहिए। एक दिन पहले कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। नींबू पानी या नारियल पानी पिएं ताकि व्रत वाले दिन कमजोरी महसूस न हो और आपके लिए करवा चौथ का व्रत मुश्किल न बन जाए।
विज्ञापन


करवा चौथ के एक दिन पहले क्या खाएं?

अगर आपके यहां सरगी का नियम नहीं है तो करवा चौथ के एक दिन पहले आप फाइबर से भरपूर खाना खाएं, ताकि करवा चौथ व्रत के दौरान पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे, एसिडिटी न हो। इसके अलावा पेट का खराब होना और भूख जैसी परेशानियों से बच सकें। व्रत के एक दिन पहले रागी की रोटी, होल ग्रेन ,फाइबर रिच खाना और ओट्स खा सकते हैं। इसके अलावा अपनी थाली में प्रोटीन से भरपूर खाना भी शामिल करना चाहिए। इसके लिए पनीर, चना दाल, बीन्स जैसे प्रोटीन युक्त भोजन करें। इससे करवा चौथ के दिन भी ऊर्जा बनी रहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें