करवाचौथ पर अगर आप भी पति को खुश करने के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो इस बार उन्हें अपने हाथों से बनाकर मावा नहीं सूजी के रसगुल्ले खिलाएं। आपको सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन आपको बता दें, ये रसगुल्ले न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद हैं। इन रसगुल्लों में छैने के रसगुल्लों की तुलना में कम कैलोरीज होती है। जिसकी वजह से आपको अपना वजन बढ़ने की चिंता भी नहीं सताएगी। आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाए जाते हैं ये टेस्टी हेल्दी रसगुल्ले।
सूजी के रसगुल्ले बनाने की सामग्री
सूजी
2 बड़े चम्मच देसी घी
1 बड़ी कटोरी दूध
3 बड़ी चम्मच चीनी
आधा कप बारीक कटे ड्राई-फ्रूट्स
पानी जरूरत के अनुसार
सजावट के लिए
1 छोटा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
चुटकीभर केसर