महज एक बिंदी अब महिलाओं में आयोडीन की कमी पूरी कर उन्हें थॉयरॉइड जैसी समस्याओं से दूर रख सकेगी।
उत्तर पश्चिमी महाराष्ट्र की आदिवासी महिलाओं में आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें आयोडीन युक्त बिंदियां बांटी जा रही हैं। पिछले माह नासिक और अहमदनगर की आदिवासी महिलाओं को ये आयोडीन युक्त बिंदी बांटी भी जा चुकी हैं।
नासिक की एनजीओ नीलवसंत मेडिकल फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर की अध्यक्ष डॉ. प्राची पवार ने बताया, ''पिछले माह इस क्षेत्र की हर महिला को 30 आयोडीन बिंदियां दी गई थीं जो प्रतिदिन शरीर में आयोडीन के 100 से 150 माइक्रोग्राम जरूरतों को पूरा करती हैं।''