फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी उम्र चाहिए तो भोजन में करें यह बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध में लंबी उम्र के लिए बेहद आसान उपाय का पता चला है। शोधकर्ताओं ने माना है कि मसाले दार ग्रेवी युक्त डाइट न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाती है बल्कि हमारा जीवनकाल भी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं का मानना है कि मिर्च-मसाले युक्त भोजन न सिर्फ दर्द में आराम पहुंचाने में मददगार है बल्कि उम्र भी बढ़ाता है।

Trending Videos

दर्द भी दूर करता है

शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए अपने शोध में पाया कि मसालेदार ग्रेवी के सेवन से चूहों के मस्त‌िष्क ने दर्द के सिग्नल नहीं पहुंचे और उनका जीवनकाल बढ़ गया।

उनके अनुसार, ऐसी डाइट के सेवन से शरीर में टीआरपीवी-1 नामक दर्द का एहसास कराने वाला प्रोटीन नहीं बन पाया जिससे उनका जीवनकाल भी 14 प्रतिशत बढ़ गया।

विज्ञापन

याददाश्त रहती है बरकरार

शोधकर्ताओं ने माना कि न सिर्फ इसके सेवन से जीवनकाल बढ़ता है बल्कि वे अधिक सेहतमंद भी रहते हैं। साथ ही, लंबे समय तक उनकी याददाश्त बरकरार रहती है।

शोधकर्ता एंड्रयू डिलिन के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि दर्द का संचार करने वाले सिग्नल को ब्लॉक करना न सिर्फ दर्द का एहसास कम करने में मददगार है बल्कि इससे जीवनकाल भी प्रभावित होता है।''

यह शोध सेल नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें