Tomato Sauce Kaise Banaye: आजकल बाजार में मिलने वाली टोमेटो सॉस और चटनियों में मिलावट, केमिकल और प्रिजर्वेटिव की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। दुकानों में मिलने वाले बर्गर चाउमीन में तो बहुत से दुकानवाले मिलावटी साॅस का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में हापुड़ में नकली साॅस बनाते लोगों को पकड़ा गया। सॉस को गाजर, स्टार्च, शुगर, नमक, सोडियम बेन्जोएट खाद्य रंग मिलाकर तैयार किया जा रहा था। इसमें अधिक मात्रा में रंग और गंदगी पाई गई।
जरूरी है कि आप इन मिलावटी चीजों से दूर रहें और हेल्दी और शुद्ध खाने की ओर बढ़ें। अधिकतर बच्चे टोमेटो साॅस का इस्तेमाल करते हैं, जिससे माता पिता की चिंता लाजमी है, क्योंकि बाजार की कई सॉस में जरूरत से ज्यादा शुगर, कलर और केमिकल मिलाए जाते हैं। अगर आप भी अपने परिवार की सेहत को लेकर सजग हैं, तो अब घर पर ही आसानी से टोमेटो सॉस बना सकते हैं।
घर की बनी टोमेटो सॉस स्वाद में शानदार होने के साथ पूरी तरह शुद्ध और पौष्टिक होती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और आप अपनी पसंद के अनुसार मसाले व मिठास एडजस्ट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह का कृत्रिम रंग या हानिकारक प्रिजर्वेटिव नहीं होता। इस लेख में जानिए एक आसान और स्वादिष्ट होममेड टोमेटो साॅस की विधि, जिसे बनाकर आप बाजार की मिलावटी चटनी से हमेशा के लिए दूरी बना सकते हैं।