फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर खाइए आंवला और नींबू, कोसों दूर रहेगा HEPATITIS

Thu, 28 Jul 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी बीमारी है। इस बीमारी के लक्षण दिखाई तो देते हैं लेकिन कभी-कभी ये बिना लक्षणों के भी होता है। इसके सामान्य लक्षण पीलिया, भूख न लगना और थकान महसूस करना है। सामान्य तौर पर हेपेटाइटिस 5 तरह का होता है। हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई। आज हम आपको बताएंगे कि अपने किचन से ही आप कैसे इस बीमारी को मात दे सकते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
आंवला-
आंवले में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से ये हेपेटाइटिस बी के इलाज के लिए अच्छा होता है। आप इसको किसी भी रूप में ले सकते हैं। आप चाहें तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
नीम का पत्तियां-
नीम की पत्तियों को सुबह-सुबह शहद के साथ खाने से भी हेपेटाइटिस के रोग में फायदा मिलता है।

4 of 8
हल्दी-
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जिसकी वजह से अगर इसको खाया जाए तो ये हेपेटाइटिस की बीमारी में फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 8
लहसुन-
लहसुन की दो कलियां सुबह-सुबह चबाना हेपेटाइटिस की बीमारी में अच्छा होता है। ये खून को साफ करता है और विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकालता है।
विज्ञापन

6 of 8
ग्रीन टी-
ग्रीन टी लीवर की सफाई में अच्छी भूमिका निभाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट का गुण होता है जिससे ये हेपेटाइटिस को ठीक करने का माद्दा रखता है।
विज्ञापन

7 of 8
मूली-
हेपेटाइटिस के रोगी को दिन में 3 से 4 ग्लास मूली का रस पीना चाहिए। इससे हेपेटाइटिस ठीक हो जाता है। 
विज्ञापन

8 of 8
नींबू-
सुबह-सुबह नींबू का रस पानी में निचोड़ कर पीने से भी हेपेटाइटिस की बीमारी में फायदा होता है। इससे पेट साफ होता है और लीवर मजबूत होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें